Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा

कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान

संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज

कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश

ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास

राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

भारत ने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 78 रन से हराकर सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली।  केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत गई है। उसने गुरुवार (21 दिसंबर) को सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। राहुल की कप्तानी में ही टीम को 2022 में हार मिली थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने तीनों मैच जीत लिए थे। यहां तक कि राहुल के कप्तान रहते भारत एक टेस्ट मैच भी हारा था। उस दौरे पर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया चार मैच हारी थी। राहुल ने उन कड़वी यादों को भुलाते हुए बतौर कप्तान शानदार वापसी की।

मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।
भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीता है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में छह मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतने में सफल हुई थी। राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। टीम इंडिया 1992, 2006, 2011, 2013 और 2022 में वहां सीरीज हारी है। पार्ल के बोलैंड पार्क में भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे जीता है। इससे पहले 2022 में उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top