सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी आयोजित होंगी विशेष पूजाएं

श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। बदरीनाथ धाम में उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल पूजा में सम्मिलित हुए।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।

अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

One thought on “सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा”

  1. Hmm is anyone else experiencing problems with the images on this blog
    loading? I’m trying to figure out if its a problem on my end or if it’s the blog.
    Any suggestions would be greatly appreciated.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top