Headline
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

पिथौरागढ़- दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, सेवा संचालित होने की उम्मीद

पिथौरागढ़- दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, सेवा संचालित होने की उम्मीद

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार किया सफल लैंडिंग और टेकऑफ  

देहरादून उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। विमान ने हवाई पट्टी पर तीन बार लैंडिंग और टेक ऑफ किया। ट्रायल लैंडिंग सफल रहने से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद जग गई है। एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासन के अनुसार, ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। इससे पूर्व मार्च में भी एयर एलायंस एयरवेज कंपनी के 42 सीटर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग की थी। हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ होने से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद है।

इस समय पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ से सबसे अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 15 से 17 घंटे का समय लगता है। आए दिन सड़क बंद होने या बसों के मार्ग में खराब होने से यात्रियों की भारी फजीहत होती है। इसको देखते हुए लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। 42 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रहने से अब शीघ्र सीधी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top