Headline
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, 
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
देहरादून के शिवांग रमोला ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ में किया राज्य का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज

सावधान … अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग कर रहे फ्राड करके पैसा ठगने का प्रयास

सावधान … अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग कर रहे फ्राड करके पैसा ठगने का प्रयास

विहिप ने किया लोगों को सचेत

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे हैं। विश्वर हिंदू परिषद (विहिप) ने ऐसे लोगों से लोगों को सचेत करते हुए सरकार और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी के पास शिकायत भी भेजी है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस ठगी से सचेत करते हुए एक्स पर एक फर्जी आईडी और क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

बंसल ने अपने इसी पोस्ट में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्नरर, उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी को टैग कर ऐसे लोगों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके साथ ही विहिप नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

बंसल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को गिरीश भारद्वाज द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए अपने दूसरे पोस्ट में कहा, हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी को औपचारिक शिकायत भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top