Headline
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या

डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा चीन सीमा से लगा अंतिम गांव, वाहनों की आवाजाही होगी सुगम

डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा चीन सीमा से लगा अंतिम गांव, वाहनों की आवाजाही होगी सुगम

चमोली। चीन सीमा से लगा अंतिम गांव नीती इस वर्ष डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा। इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। मलारी से नीती गांव (17.35 किमी) तक कहीं हिल कटिंग तो कहीं डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। निर्माण में जुटी ओसिस कंपनी के अधिकारियों ने इस वर्ष के अक्तूबर माह तक सड़क का डबल लेन कार्य पूर्ण करने का दावा किया है। इस सड़क के डबल लेन में तब्दील होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर मुस्तैद सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से वर्ष 2021 में मलारी से नीती गांव तक 17.35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू किया गया।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गमशाली से नीती गांव तक चट्टानी भाग की कटिंग कर मजदूरों की ओर चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन दिनों कैलाशपुर गांव के हनुमान मंदिर के समीप चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 80 मीटर तक हिल कटिंग का काम किया जाना है। ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि सड़क पर करीब 15 किमी तक डामरीकरण पूरा कर लिया गया है। शेष ढाई किमी का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क से सीमा क्षेत्र के कैलाशपुर, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव जुड़े हैं। इसी वर्ष अक्तूबर माह तक सड़क का डबललेन का काम पूरा कर लिया जाएगा। संवाद

नीती गांव की सड़क के डबल लेन बनने से टिम्मरसैंण गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतें नहीं होंगी। ओसिस कंपनी के प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नए साल पर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिसे देखते हुए दो दिनों तक डबल लेन का काम रोका गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top