Headline
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने गढ़ा नया चुनावी नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने गढ़ा नया चुनावी नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नया चुनावी नारा ‘अब नहीं सहेंगे बदल के रहेंगे’ तैयार किया है। भाजपा का यह नारा आम आदमी पार्टी (आप) को रोकने के लिए पार्टी की ओर से उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा के लिए यह चुनावी मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें 2014, 2019 और 2024 में जीतने के बावजूद, पार्टी विधानसभा चुनाव में वह सफलता हासिल नहीं कर पाई है जो लोकसभा चुनाव में दिखाई देती है।

भा.ज.पा. का आरोप है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के 10 साल के शासन में भ्रष्टाचार, वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, आयुष्मान योजना जैसे कई गंभीर मुद्दे गहरे हैं, और पार्टी इस बार इन्हीं मुद्दों के जरिए आप सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

8 दिसंबर से शुरू होगी परिवर्तन यात्रा
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने 8 दिसंबर से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने बताया कि यह यात्रा 8 दिसंबर से शुरू होगी और हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। यात्रा सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी, जिसमें पार्टी समाज के सभी वर्गों से मिलकर संवाद करेगी।

उपाध्याय ने कहा, “इस यात्रा के दौरान हम आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) और स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद करेंगे। यात्रा में भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे, जिनके नाम बाद में जारी किए जाएंगे। हम दिल्ली में परिवर्तन चाहते हैं, इसलिए हमने इस यात्रा का नाम परिवर्तन यात्रा रखा है।”

दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है
भा.ज.पा. नेता ने कहा, “इस यात्रा के माध्यम से हम दिल्ली में सत्ता पर काबिज भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। अब दिल्ली की जनता फिरौती वाली सरकार से मुक्त होना चाहती है।”

इस तरह, भाजपा 2025 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top