Headline
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने जीता बरातियों का दिल, हर कोई सेल्फी लेने के लिए आया उत्सुक नजर

शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने जीता बरातियों का दिल, हर कोई सेल्फी लेने के लिए आया उत्सुक नजर

चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते नजर आए पूर्व सीएम हरीश रावत 

हाथ में चाय का जग पकड़कर बरातियों को चाय पिलाते रहे हरदा 

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी अपने बयानों से तो कभी अपनी गतिविधियों से सबका ध्यान खींचते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा ने बरातियों का दिल जीत लिया। आलम यह रहा कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।

बुधवार रात्रि को कर्णप्रयाग में एक शादी समारोह में पहुंचे हरदा अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने बरातियों को चाय पिलाने शुरू कर दिया। वह लोगों से मिलते रहे और मालाएं लेकर लोगों का स्वागत भी करते रहे।

हाथ में चाय का जग पकड़ कर हरीश रावत बरातियों को चाय पिलाते रहे। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भाया, जिस वजह से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड मच गई। वहीं समारोह में मांगल गा रहे लोक कलाकार, नृत्य कर रहे छोलिया कलाकारों का भी उन्होंने उत्साह बढ़ाया।

हरीश रावत ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों का भी समारोह में स्वस्तिवाचन एवं अन्य परंपराओं के निरवहन के लिए उत्साहवर्धन किया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और कर्णप्रयाग निवासी हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे की शादी समारोह में हरीश रावत पहुंचे थे।। उन्होंने हरिकृष्ण भट्ट, जयकृष्ण और रामकृष्ण भट्ट को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ शादी समारोह करने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top