Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

उत्पीड़न के आरोप में रुद्रप्रयाग के जिला जज निलंबित

उत्पीड़न के आरोप में रुद्रप्रयाग के जिला जज निलंबित

उत्पीड़न से त्रस्त कर्मी ने 3 जनवरी 2023 को खाया था जहर

नैनीताल। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का उत्पीड़न के आरोप में रुद्रप्रयाग के जिला जज अनुज कुमार संगल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह जिला व सत्र न्यायालय चमोली में अटैच रहेंगे। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से निलंबन आदेश जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि रजिस्ट्रार(विजिलेंस) के रूप में तैनाती के दौरान उनके ऊपर अपने मातहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरीश सिंह अधिकारी के उत्पीड़न का गंभीर आरोप है।

संगल पर आरोप है कि वह हरीश से सवेरे 8 से रात 10 बजे तक घर का काम कराते थे और उसके साथ गाली गलौच करते थे। इतना ही नहीं हरीश के अवकाश के आवेदन पर जानबूझकर देरी करना,वेतन रोकना जैसे कृत्य किए गए। प्रताड़ित होकर हरीश ने 3 जनवरी 2023 संगल के आवास के बाहर जहर खा लिया। पीठ ने टिप्पणी की है कि ये अमानवीय और मिसकंडक्ट ऑफ रूल 3(1)व 3(2)ऑफ ऊत्तराखण्ड गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल 2002 के खिलाफ किया गया आचरण है। आरोप ये भी है कि उन्होंने हरीश के जहर खाने की बात तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश से छिपाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top