Headline
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा- सीएम धामी

विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा- सीएम धामी

सीएम धामी ने मुनि की रेती और तपोवन में कहा, कांग्रेस को वोट देकर मत खराब मत करिए

तपोवन,ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास की गारंटी है। मुनि की रेती, तपोवन और ऋषिकेश का क्षेत्र प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां के विकास के लिए हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आम जनता के सहयोग से उत्तराखंड यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। देवभूमि उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की गंगोत्री अब पूरे देश को लाभान्वित करेगी, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया है और तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ही कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को भी मानने से मना कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ वोट हासिल करने के लिए झूठ बोलती है और राष्ट्रहित के मामलों पर कभी सच्चाई से काम नहीं करती।

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस और उनके समर्थकों से यह सवाल करें कि वे आपके क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे? उनका कोई जवाब नहीं होगा, क्योंकि भाजपा की सरकार ही विकास और सुशासन की गारंटी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप अपना मत देकर वोट खराब मत कीजिए और भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देकर कमल का फूल खिलाइए। हम जो योजनाएं शुरू करते हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के जिलाध्यक्षराजेश नौटियाल, संदीप गुप्ता, योगेश राणा, मदन सिंह रावल, राजेंद्र सिंह भंडारी, रोशन लाल सेमवाल, विनोद कुकरेती, रोशन रतूड़ी, प्रेम दत्त, रविंद्र भट्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top