Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया

पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद सरकार ने पौड़ी जिला अस्पताल में शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ 18 विशेषज्ञ डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व में पौड़ी
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरुरी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ 18 डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बाद अब गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों का उचित इलाज और देखभाल होने के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक दवाएं भी मिल पायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top