Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

पुलिस ने चाक चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था

हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर अर्ध रात्रि से ही स्नान करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मकर सक्रांति का संक्रमण काल आज रात्रि है। और पुण्य काल कल पूरे दिन है इसलिए मकर सक्रांति अधिकांश लोगों द्वारा 15 जनवरी को भी मनाई जा जाएगी। मकर संक्रांति के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। शनिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पिछले स्नानों के दौरान सामने आता रहा है कि अचानक से भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए पहले से ही सभी तैयारी करके रखना है। हर जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने पर उपयोग करेंगे।

मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी के दौरान ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालु लाइन में ही आगे बढ़ें। भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार सतर्क रहें। हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान का पालन करवाया जाए। वाहनों को सड़क के किनारे पार्क नहीं होने दिया जाए। सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाए। एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर सात पुलिस उपाधीक्षक, 11 इंस्पेक्टर, 203 उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक, 304 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी/आईआरबी, एक प्लाटून, एक सेक्शन, घुडसवार पुलिस बल दो टीम, बम निरोधक दस्ता की तीन टीम, एटीएस की दो टीम, जल पुलिस की चार टीमें, यातायात पुलिस के छह उप निरीक्षक, नौ हेड कांस्टेबल, 371 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top