Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, रोजगारोन्मुख और नवाचार आधारित बनाया जाए- मुख्यमंत्री धामी

उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, रोजगारोन्मुख और नवाचार आधारित बनाया जाए- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश 

शिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाया जाए – मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, रोजगारोन्मुख और नवाचार आधारित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षण गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री के साथ-साथ युवाओं को व्यावसायिक दक्षता और कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार दोनों में सहायता मिल सके। विदेशों में मानव संसाधन की आवश्यकता को देखते हुए युवाओं को विदेशी भाषा और कौशल विकास का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न देशों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए और विदेशी दूतावासों से समन्वय स्थापित कर राज्य से दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाए।

प्राध्यापकों को आधुनिक प्रशिक्षण, छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी और ‘भारत दर्शन’ योजना को विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्तापरक बदलाव लाने के लिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही, शिक्षण सहायक सामग्री की उपलब्धता, पुस्तकालयों में पर्याप्त पुस्तकें और प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मेधावी छात्रों को देश के प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कराने के लिए ‘भारत दर्शन’ योजना को विस्तार देने की बात कही गई। नैक ग्रेडिंग सिस्टम में अधिक से अधिक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को लाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अकादमिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें आसानी से और निःशुल्क उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए ई-लाइब्रेरी प्रणाली को मजबूत किया जाए। महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुख व्यावसायिक कोर्स शुरू किए जाएं, जिससे युवाओं को स्थानीय व वैश्विक स्तर पर अवसर मिल सकें।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम और रंजीत सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top