Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

क्या खाना खाने के बाद आपका भी फूल जाता है पेट? अगर हां, तो आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि आप कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित हो सकते हैं। हालांकि जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसका पाचन स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है।

अक्सर गैस-एसिडिटी, हार्ट बर्न या अपच की समस्या बने रहना इस बात का संकेत है कि आपके पेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी दिक्कतों का समय रहते डॉक्टर से मिलकर निदान कराना जरूरी है क्योंकि पाचन की समस्याएं कई बार गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकती हैं।

क्या खाना खाने के बाद आपका भी पेट फूल जाता है? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं?

पेट फूलने (ब्लोटिंग) की दिक्कत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार दैनिक जीवन की कुछ आदतें पेट फूलने (ब्लोटिंग) के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, जिनको बदलने से ही इसमें राहत मिल जाती है। वहीं कुछ मामलों में ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

रात के भोजन के बाद कई लोगों को पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या हो जाती है। लोग इसे आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि सही जानकारी और आदतों को अपनाकर पेट फूलने की समस्या से बचा जा सकता है।

क्या हो सकती है इसकी वजह?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, रात के समय भारी-तैलीय और मसालेदार भोजन पचने में ज्यादा समय लेता है, अगर आप इस तरह की चीजें खाते हैं तो ये पाचन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके कारण पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। भोजन करते समय जल्दबाजी में खाना खाने से पेट में ज्यादा हवा चली जाती है, इससे भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर कहते हैं, रात का खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबा कर खाएं और भोजन के बाद 10-15 मिनट तक जरूर टहलें। भोजन के बाद थोड़ी देर भी टहलने की आदत बना ली जाए तो इससे पाचन की कई दिक्कतों को कम किया जा सकता है। अपनी डाइट में फाइबर और दही जैसे प्रोबायोटिक फूड शामिल करें, इससे पाचन में सुधार होता है और ब्लोटिंग की दिक्कत भी कम होती है।

इन कारणों पर भी दें ध्यान

पेट फूलने का एक कारण खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना भी है, इसका भी पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और गैस की समस्या हो जाती है।
अधिक नमक खाना भी शरीर में पानी को रोककर पेट फूलने (ब्लोटिंग) का कारण बन सकता है। इसलिए नमक का कम सेवन करें।
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो रात का खाना पचने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हो।
आप दलिया या खिचड़ी का सेवन करें। सोडा और कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बढ़ा सकती है, जिससे ब्लोटिंग होती है। सोने से पहले इनका सेवन बिल्कुल न करें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top