Headline
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

बाणगंगा तट पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनता को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाणगंगा तट पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनता को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बच्चों से बुज़ुर्गों तक सभी ने निभाई जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान बना जनांदोलन

हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर पंचलेश्वर मंदिर घाट पर गंगा की सहायक नदी बाणगंगा के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सवेरे से ही घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही, हाथों में झाड़ू, बैनर और स्वच्छता के संकल्प लिए हुए। त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं भी सफाई कार्य में जुटे रहे, जिससे जनता को प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा, “गंगा और उसकी सहायक नदियाँ हमारी आस्था और जीवन का आधार हैं, इन्हें स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान केवल सफाई का नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण सौंपने का संकल्प है।”

स्थानीय निवासियों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया जो सामाजिक चेतना को जागृत करती है। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर यह सिद्ध किया कि स्वच्छता एक साझा जिम्मेदारी है।

यह अभियान एक उदाहरण बनकर उभरा है कि जब नेता और जनता एक साथ मिलकर किसी नेक कार्य में जुट जाएँ, तो समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।

स्वच्छ बाणगंगा, स्वच्छ हरिद्वार – यही है अगला कदम स्वच्छ भारत की ओर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top