Headline
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

जातिगत जनगणना पर एनडीए का समर्थन, केंद्र के निर्णय की सराहना

जातिगत जनगणना पर एनडीए का समर्थन, केंद्र के निर्णय की सराहना

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने बढ़ाया आत्मविश्वास: एनडीए प्रस्ताव में पीएम मोदी की भूमिका की प्रशंसा

नई दिल्ली। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, सुशासन और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों को शामिल करने के केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन भी किया गया।

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देशवासियों का आत्मविश्वास मजबूत किया है और यह मिशन आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की विशेष सराहना की गई, जिन्होंने हर मोर्चे पर सुरक्षा बलों का संबल बढ़ाया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के लगभग 19 मुख्यमंत्री और उतने ही उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

भाजपा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ, जातिगत जनगणना, और सुशासन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी सरकारों की प्रमुख योजनाओं और नवाचारों को साझा किया।

बैठक के अंत में, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top