Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

पीएम मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक कल, विकसित भारत के लक्ष्य पर रहेगा जोर

पीएम मोदी की अगुवाई में मंत्रिपरिषद की बैठक कल, विकसित भारत के लक्ष्य पर रहेगा जोर

जाति जनगणना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रचार पर विशेष फोकस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके तीसरे कार्यकाल की दूसरी मंत्रिपरिषद बैठक होगी और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ मंत्री एक साथ विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में बीते एक वर्ष की नीतिगत उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सार्वजनिक संवाद की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, यह अहम बैठक शाम 4:30 बजे आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी रोडमैप को सामने रखेंगे। इसके पश्चात कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन द्वारा सरकार की नीतियों व विकासात्मक निर्णयों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी कार्रवाई और इसकी कूटनीतिक अहमियत पर प्रकाश डालेंगे।

आर्थिक विकास और भविष्य की दिशा पर होगा पीएम का फोकस

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की ओर बढ़ते कदमों की रूपरेखा पेश करेंगे। पिछली मंत्रिपरिषद बैठक में उन्होंने “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म” का मंत्र देते हुए महिला, युवा, किसानों और गरीबों को केंद्र में रखकर विकास की बात कही थी। इस बार भारत को तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर फोकस होगा।

बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं, निर्णयों और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक सूचना रणनीति बनाई जाए। विशेष रूप से जातिगत जनगणना से जुड़े निर्णयों को लेकर देशभर में 25 जून तक एक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने की योजना भी तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top