Headline
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 

देश में कोरोना का खतरा फिर गहराया, एक्टिव केस 5000 पार

देश में कोरोना का खतरा फिर गहराया, एक्टिव केस 5000 पार

15 दिन में कोरोना मामलों में 20 गुना उछाल

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275 सक्रिय मामले थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 5,000 से ऊपर पहुंच गया है। यानी बीते पंद्रह दिनों में सक्रिय केसों की संख्या में लगभग 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिए दिशा-निर्देश
तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल कर अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की स्टॉक की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में देश में कोरोना के 5,364 सक्रिय मामले हैं और बीते 24 घंटे में 4 नई मौतें दर्ज की गई हैं।

ज्यादातर मरीजों में लक्षण हल्के, घर पर इलाज संभव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर मरीजों में या तो हल्के लक्षण हैं या वे पूरी तरह बिना लक्षणों के हैं। ऐसे मामलों में डॉक्टरों ने सलाह दी है कि संक्रमित व्यक्ति घर पर आइसोलेट रहते हुए इलाज करें, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से देश में कुल 55 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

तीन जून तक हुईं कई उच्चस्तरीय बैठकें
कोरोना की स्थिति और उससे निपटने की रणनीति पर विचार करने के लिए 2 और 3 जून को कई अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा ने की, जिसमें ICMR, NCDC, IDSP और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

राज्यों में निगरानी प्रणाली सख्त
4 जून को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यों में ILI (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी) और SARI (गंभीर श्वसन संक्रमण) के मामलों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। सभी गंभीर मामलों की टेस्टिंग की जा रही है और पॉजिटिव नमूनों को ICMR के लैब नेटवर्क के जरिए जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है ताकि संक्रमण के नए रूपों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top