Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस: श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा परिसर

नैनीताल- 15 जून 2025 – बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में आज 61वां स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह 4:45 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में देवी-देवताओं और बाबा को मालपुए का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू हो गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

इस वर्ष कैंची धाम का मेला ऐतिहासिक रूप ले चुका है। आयोजन से एक दिन पहले ही शुक्रवार शाम तक 10,000 से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर और उसके आसपास पहुंच चुके थे। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो लगभग दो किलोमीटर तक फैल गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल जैसे स्थानों से कैंची धाम के लिए 600 शटल वाहन लगाए गए हैं। शटल सेवा के माध्यम से लगातार लोगों को मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी (DM) स्वयं शटल से कैंची धाम पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि “श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद दर्शन पूरी तरह सुचारु ढंग से कराए जा रहे हैं।”

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली और कैंची धाम क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक और पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी को असुविधा न हो।

कैंची धाम में भक्तों की भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति श्रद्धा दिन-ब-दिन बढ़ रही है। हर उम्र के लोग कतारबद्ध होकर अनुशासन में बाबा के दर्शन कर रहे हैं और मालपुए का प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top