Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

ईरान-इजरायल के बीच मिसाइल युद्ध हुआ और घातक

ईरान-इजरायल के बीच मिसाइल युद्ध हुआ और घातक

ईरान ने दागी 100 मिसाइलें, इजरायल में 224 लोगों की मौत का दावा

ईरान/ इजरायल। पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। सोमवार तड़के ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने एक नई दिशा ले ली जब ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र के नजदीक जोरदार धमाकों की खबर सामने आई। इन विस्फोटों के साथ ही इलाके में 2.5 तीव्रता के हल्के भूकंपीय झटके दर्ज किए गए, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई।

कोम शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर इन धमाकों की आवाजें इतनी तीव्र थीं कि नागरिकों को यह प्राकृतिक भूकंप का अहसास हुआ। क्षेत्र पहले से ही सीस्तान-बलूचिस्तान की अस्थिर भौगोलिक स्थिति के कारण संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इजरायल द्वारा फोर्डो न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया, जिससे ज़मीन में कंपन पैदा हुआ और गंभीर क्षति की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ईरानी प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान इंटरनेशनल और अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किए गए वीडियो में भारी विस्फोटों के दृश्य देखे गए हैं। वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी कथित तौर पर करीब 100 मिसाइलें इजरायल की ओर दागी हैं। बीते चार दिनों से दोनों देशों के बीच तीव्र युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ईरानी हमलों से भी देश में व्यापक नुकसान हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर राहत और जांच कार्य में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top