Headline
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

परम सुंदरी’ की दमदार शुरुआत, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट

परम सुंदरी’ की दमदार शुरुआत, ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट

मुंबई: थिएटरों में इन दिनों एक्शन, रोमांस, कॉमेडी से लेकर एनिमेशन तक हर जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शुक्रवार को रिलीज़ हुई जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग दर्ज की है, जबकि सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

‘परम सुंदरी’: ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ की कमाई

29 अगस्त को रिलीज़ हुई ‘परम सुंदरी’ ने पहले ही दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। फिल्म को दर्शकों और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यूजर्स ने साफ कहा है कि यह फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कॉपी नहीं है।

  • निर्देशक: तुषार जलोटा

  • बजट: 40-50 करोड़ रुपये
    अब नजरें इस वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं कि फिल्म क्या 3 दिन में 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?

‘कुली’: कुल कलेक्शन 273.25 करोड़, पर ग्रोथ थमी

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मानी जा रही ‘कुली’ की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है।

  • शुक्रवार कलेक्शन: 1.75 करोड़

  • गुरुवार कलेक्शन: 2.4 करोड़

  • कुल कलेक्शन (16 दिन): 273.25 करोड़
    मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म फिर से उछाल लेगी।

‘वॉर 2’: शानदार ओपनिंग के बाद गिरा ग्राफ

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने पहले दिन 52 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन अब इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट हो रही है।

  • शुक्रवार कलेक्शन: सिर्फ 65 लाख

  • गुरुवार कलेक्शन: 1.5 करोड़

  • कुल कलेक्शन (16 दिन): 231.90 करोड़
    कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, आशुतोष राणा जैसे बड़े सितारे होने के बावजूद फिल्म का ट्रैक कमजोर हो रहा है।

‘महावतार नरसिम्हा’: 36 दिनों में 239.35 करोड़ का सफर

एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, जो अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी है, ने सिनेमाघरों में 36 दिन पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार का अनुमानित कलेक्शन: 1 करोड़ , कुल कलेक्शन: 239.35 करोड़

फिल्म को बच्चों के साथ-साथ युवाओं में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे इसका कलेक्शन लगातार स्थिर बना हुआ है।

Back To Top