Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

भारी बारिश के बीच सबसे पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भारी बारिश के बीच सबसे पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए ट्रैक्टर से खुद मौके पर पहुँचे। भारी बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांवों तक पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और वहां रह रहे प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर क्षण उनके साथ है और आपदा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा: “यह समय साथ खड़े रहने का है। प्रभावित नागरिकों की हर आवश्यकता को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से राहत कार्यों में जुटी है।”

प्रभावित लोगों से की बातचीत

मुख्यमंत्री धामी ने दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सीधे समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन, चिकित्सा, आवास और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को आवश्यक सुविधाएं तुरंत मुहैया कराई जाएं। साथ ही, कनेक्टिविटी, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Back To Top