Headline
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में राशन के नमक में मिलावट की शिकायत, CM धामी ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड में राशन के नमक में मिलावट की शिकायत, CM धामी ने दिए जांच के आदेश

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ती दरों पर वितरित किए जा रहे आयोडीन युक्त नमक में मिलावट की शिकायतें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला ने पानी में नमक घोलकर उसमें रेत जैसी गंदगी दिखाई, जिसके बाद आम जनता में नाराज़गी बढ़ गई।

मुख्यमंत्री धामी ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और जनहित में प्रभावी कार्रवाई है। नमक में मिलावट एक गंभीर अपराध है और इससे समझौता नहीं किया जाएगा।”

सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, कई मुद्दों पर समीक्षा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क मरम्मत, सेवा पखवाड़ा आदि मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में नमक मिलावट का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन में वितरित हो रहे नमक के नमूने तुरंत लिए जाएं और प्रयोगशाला में जांच करवाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों की पहचान होते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 17 सितंबर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन) से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक राज्यभर में “सेवा पखवाड़ा” चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याण और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सीएम स्वयं करेंगे जिलों का दौरा

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी निगरानी, राज्य की सीमाओं पर चेकिंग अभियान, और रात की पुलिस गश्त को तेज किया जाए। उन्होंने सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताते हुए मानसून के बाद गड्ढामुक्त सड़क अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि वे स्वयं सड़क मार्ग से जिलों का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं का जमीनी जायजा लेंगे।

Back To Top