Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

तेलगाड़: हर्षिल के पास भूस्खलन से बनीं दो झीलें, सेना के ड्रोन से हुआ खुलासा

तेलगाड़: हर्षिल के पास भूस्खलन से बनीं दो झीलें, सेना के ड्रोन से हुआ खुलासा

हर्षिल (उत्तरकाशी): उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में तेलगाड के मुहाने के पास बृहस्पतिवार को हुए भारी भूस्खलन के कारण दो नई झीलों का बनना सामने आया है। यह जानकारी भारतीय सेना द्वारा उच्च तकनीक वाले ड्रोन से लिए गए फुटेज में सामने आई है।

हालांकि ये झीलें अभी आकार में छोटी हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इनका निरीक्षण और उचित प्रबंधन नहीं किया गया, तो भविष्य में ये गंभीर आपदा का कारण बन सकती हैं।

भूस्खलन की तेज आवाज से फैली दहशत

बृहस्पतिवार को भूस्खलन की जोरदार आवाज सुनकर हर्षिल और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से तेलगाड का प्रवाह धीमा हो गया। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के कारण वे सफल नहीं हो सके।

सेना के ड्रोन ने दिखाई झीलों की तस्वीर

शुक्रवार को जब मौसम कुछ साफ हुआ, तो एसडीआरएफ ने पुनः ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण यह संभव नहीं हो सका। इस बीच, सेना ने अपने उच्च तकनीक ड्रोन से क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसमें भूस्खलन स्थल पर बनी दो झीलें साफ दिखाई दीं।

एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि झीलों का आकार अभी छोटा है, लेकिन तेलगाड का बहाव काफी शांत हो गया है, जिससे स्थिति का गहराई से अध्ययन जरूरी हो गया है।

पिछली आपदा की भी यादें ताजा

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भी तेलगाड में आई बाढ़ और मलबे के कारण भारी तबाही मची थी। इस आपदा में सेना के 9 जवान लापता हो गए थे, जिनमें से एक का शव बरामद किया गया था। भागीरथी नदी का प्रवाह रुकने से एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी झील बन गई थी, जिसमें हर्षिल हेलीपैड और गंगोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा डूब गया था।

अब डबरानी और सोनगाड के पास हाईवे को सुचारू किया गया है, और वहां से मशीनें पहुंचाकर भागीरथी नदी में बनी झील को खोलने का कार्य जारी है।

Back To Top