Headline
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़ रुपये

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़ रुपये

साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। अब इसके प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दशहरा के दिन यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन फिल्म की रिलीज़ के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पहले दिन ही डबल डिजिट कलेक्शन
‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी ने न केवल लीड रोल निभाया है, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। पहले दिन ही फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की है। सिनेमाघरों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

ब्लॉकबस्टर की राह पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये है। बॉक्स ऑफिस के मानक अनुसार अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10% कमाती है, तो उसे औसत प्रदर्शन माना जाता है, 20% की कमाई अच्छी शुरुआत और उससे ज्यादा का कलेक्शन सुपरहिट होने का संकेत देता है। ऐसे में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की पहली दिन की कमाई इसे सुपरहिट फिल्म की श्रेणी में ला रही है।

इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग
इस साल रिलीज हुई साउथ फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथा स्थान हासिल किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘गेम चेंजर’, ‘कुली’ और ‘ओजी’ ने इस फिल्म से आगे की शुरुआत की, लेकिन ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म की और खास बातें
फिल्म को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों के लिए बड़ी खबर यह भी है कि फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट का एलान कर दिया गया है, जिससे ‘कांतारा’ फ्रेंचाइज़ी और भी रोमांचक होने वाली है।

(साभार)

Back To Top