Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने सैन्य अस्पताल देहरादून की कमान संभाली

ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने सैन्य अस्पताल देहरादून की कमान संभाली

देहरादून:सैन्य अस्पताल देहरादून में कमान परिवर्तन समारोह में ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह से मिलिट्री अस्पताल की कमान का कार्यभार ग्रहण किया। पारंपरिक सैन्य रीति और अनुशासन के बीच संपन्न समारोह में कमान दंड का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया गया, जो अधिकार एवं उत्तरदायित्व के औपचारिक परिवर्तन का प्रतीक है।

ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह ने अपने दो वर्ष और एक महीने के कार्यकाल के दौरान, चिकित्सा देखभाल, बुनियादी ढाँचे में सुधार और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में अस्पताल को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाईं। उनके नेतृत्व में, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ने रोगी देखभाल और परिचालन तत्परता के उच्चतम मानकों को निरंतर बनाए रखा।

नव नियुक्त कमांडेंट, ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, एक प्रतिष्ठित क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट हैं तथा पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक और नैदानिक अनुभव, अस्पताल को चिकित्सा उत्कृष्टता एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ करेगा। ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह अब कमान अस्पताल चंडीमंदिर में ब्रिगेडियर-इन-चार्ज (प्रशासन) का दायित्व संभालेंगे।

इस अवसर पर सैन्य अस्पताल देहरादून के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारों ने ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया तथा ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन का इस प्रतिष्ठित संस्थान की नई कमान संभालने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Back To Top