Headline
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

‘नागिन 7’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई नागिन

‘नागिन 7’ का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं नई नागिन

Naagin 7 Promo Release: एक बार फिर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि एकता कपूर के लोकप्रिय फिक्शन शो नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आ गया है। लंबे समय से शो का इंतजार कर रहे फैंस को अब लीड कलाकारों के लुक और किरदारों की पहली झलक मिल चुकी है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में कई प्रमुख चेहरों से पर्दा उठ चुका है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन अवतार आकर्षण का केंद्र

इस सीजन में मुख्य नागिन की भूमिका प्रियंका चाहर चौधरी निभा रही हैं, जिनका लुक और अंदाज़ प्रोमो में काफी प्रभावी दिखाया गया है। उनके साथ ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रोमो की शुरुआत में करण का संवाद—”तबाही की शुरुआत हो चुकी है”—शो के रोमांच का अंदाजा पहले ही दे देता है।

इसके बाद प्रियंका और ईशा को नाग मंदिर के बाहर दिखाया जाता है, जहां प्रियंका अपने दुश्मनों से भिड़ने के लिए नागिन रूप में तैयार दिखाई देती हैं। इस सीजन की सबसे बड़ी विशेषता है पहली बार ‘ड्रैगन’ किरदारों की एंट्री, जो शो के विजुअल्स और कहानी को और रोमांचक बनाने वाली है।

स्टार कास्ट की हुई पुष्टि

अब तक केवल प्रियंका और ईशा के नाम ही आधिकारिक रूप से सामने आए थे, लेकिन नए प्रोमो ने स्टारकास्ट को लगभग कन्फर्म कर दिया है। इस सीजन में नामिक पॉल, रिभू मेहरा, कुशाग्रे दुआ, निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी भी दिखाई दे सकते हैं।

प्रसारण की तारीख की घोषणा

नागिन 7 का प्रसारण 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी पर आएगा। प्रोमो देखने के बाद फैंस प्रियंका के नागिन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दर्शकों का मानना है कि प्रियंका–ईशा की जोड़ी इस बार कहानी को नया मोड़ देगी।

नागिन के पिछले सीजन रहे हिट

‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही है। पहले के सीजन में मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, हिना खान, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नागिन के रूप में लोगों के दिलों पर छा चुकी हैं। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि प्रियंका इस लोकप्रिय सीरीज में क्या नया जादू लेकर आती हैं।

(साभार)

Back To Top