Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

देहरादून में संडे बाजार स्थानांतरित, रेंजर्स ग्राउंड से हटाकर आईएसबीटी के पास लगेगा बाजार

देहरादून में संडे बाजार स्थानांतरित, रेंजर्स ग्राउंड से हटाकर आईएसबीटी के पास लगेगा बाजार

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए जिलाधिकारी का बड़ा फैसला

देहरादून। शहर में लगातार लग रहे यातायात जाम और आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के समीप रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह संडे बाजार आईएसबीटी देहरादून के पास उत्तराखंड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की खाली भूमि पर आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, रेंजर्स ग्राउंड में हर रविवार बाजार लगने से लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण गंभीर जाम की स्थिति बन जाती थी। इसका सीधा असर दून अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ रहा था।

जिला प्रशासन ने बताया कि रेंजर्स ग्राउंड के आसपास अस्पताल, प्रमुख कार्यालय और मुख्य मार्ग स्थित हैं। ऐसे में रविवार बाजार के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध बुजुर्गों, बच्चों और आपातकालीन सेवाओं के लिए खतरा बन रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति के अनुरोध और बैठक में हुई चर्चा के बाद बाजार को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, संडे बाजार अब आईएसबीटी के समीप उस भूमि पर संचालित होगा, जो उत्तराखंड शासन के 2 मार्च 2023 के शासनादेश के तहत मेट्रो परियोजना के लिए लीज पर दी गई थी और वर्तमान में खाली है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना का वास्तविक कार्य शुरू नहीं हो जाता।

प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और आमजन को जाम से राहत मिलेगी।

Back To Top