Headline
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट

विजिलेंस ने बीते साल 20 अधिकारी व कर्मियों को घूस लेते दबोचा

विजिलेंस ने बीते साल 20 अधिकारी व कर्मियों को घूस लेते दबोचा

विजिलेंस ने इस साल अभी तक आठ घूसखोरों को पकड़ा

देहरादून। विजिलेंस ने बीते साल 20 अभियुक्तों (4 राजपत्रित एवं 16 अराजपत्रित) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस साल वर्ष 2024 में अभी तक 8 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस निदेशक मुरुगेशन ने शुक्रवार को विभागीय कार्रवाई व उपलब्धियों का लेखा जोखा पेश किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र गुन्जयाल व श्रीमती रेनू लोहानी पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में सतर्कता अधिष्ठान की वर्ष 2023 की निम्नलिखित उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया गया –

1. वर्ष 2023 में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा किये गये 18 ट्रैप प्रकरण में विभिन्न विभागों के 20 अभियुक्तों (04 राजपत्रित एवं 16 अराजपत्रित) को रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। विगत वर्ष की अपेक्षा 22 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

II. वर्ष 2024 में कार्यवाही जारी रखते हुए एक माह के अन्दर टोल फ्री0 न0 1064 पर प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करते हुये सात प्रकरणो में विभिन्न विभागों के 8 अभियुक्तो (अराजपत्रित ) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।

III. वर्ष 2023 में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा 30 (विवेचना/जॉचों) का निस्तारण कर 18 प्रकरणों में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किये गये।

IV. विगत वर्ष में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा की गयी सफल पैरवी के फलस्वरूप भ्रष्टाचार के 16 प्रकरणों में से अभियुक्तों को सजा हुई।

V. सतर्कता अधिष्ठान में स्थापित टोल फ्री नम्बर 1064 / वेबसाईट से वर्तमान तक 7039 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से विजिलेंस एंगल की 798 व नान विजिलेंस एंगल की 6241 थी। उक्त प्राप्त शिकायतों में से 36 शिकायतों पर ट्रैप की कार्यवाही की गयी। शेष शिकायतों को आवश्यका कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग / सी0एम0 हेल्प लाईन 1905 को प्रेषित किया गया।

उन्होंने बताया कि भविष्य में एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। केन्द्रीय जाँच एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्कता अधिष्ठान के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना।

भ्रष्टाचार के विरूद्ध आमजन में जनजागरूकता लाने हेतु सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थानों, के अधिकारियों व नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठीआयोजित करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में करने पर ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने तथा अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाइन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top