Headline
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल यात्रा बैठक में यात्री सुविधाओं पर अहम चर्चा

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल यात्रा बैठक में यात्री सुविधाओं पर अहम चर्चा

देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने आगामी यात्राकाल को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम तथा सभी अधिनस्थ मंदिरों में तीर्थयात्रियों को दर्शन- पूजा में व्यापक सुविधाएं प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है इसी क्रम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने देहरादून कार्यालय से अधिकारियों कर्मचारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 14 फरवरी बसंत पंचमी को तय हो जायेगी। इसी के साथ -साथ मंदिर समिति को श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में अग्रिम रूप से ब्यवस्थायें करनी होगी इसके लिए सकारात्मक एवं सेवा भाव से सभी को यथा समय संबंधित कार्य पूरे करने है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि वर्चुअल बैठक में मंदिरों में सरल -सुगम दर्शन व्यवस्था, आन लाईन पोर्टल से आन लाईन पूजा, आफलाईन पूजा व्यवस्था, विश्राम गृहों में पर्याप्त यात्री सुविधाएं, मंदिरों के प्रचार- प्रसार, भंडार सामग्री, पर्याप्त भोग सामग्री, खाद्यान व्यवस्था, दानीदाताओं के सहयोग से तीर्थ यात्रियों हेतु भंडारा, आडियों- वीडियों सिस्टम विकसित करने,सीसीटीवी, तीर्थयात्रियों हेतु आवास व्यवस्था, कर्मचारियों हेतु दोनों धामों में आवासीय व्यवस्था आदि विषयों पर अधिकारियों- विश्राम गृह प्रबंधकों संबंधित काउंटर प्रभारियों ने अपने सुझाव रखे।

मुख्य कार्याधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी- कर्मचारी तीन दिन के अंदर अपने सुझाव कार्यालय को उपलब्ध करा दें। बताया कि शीघ्र दूसरी बैठक में प्राप्त प्रस्तावों सुझावों को अमलीजामा पहनाया जायेगा।

बैठक में कार्याधिकारी आरसी तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, सहायक अभियंता गिरीश देवली एवं विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वेदपाठी रमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट डीएस भुजवाण, यदुवीर पुष्पवाण,कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल रमेश नेगी, अनसुया नौटियाल गिरीश रावत, संदीप कपरवाण,लेखाकार भूपेंद्र रावत, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, किशन त्रिवेदी, प्रबंधक विशाल पंवार एवं प्रदीप सेमवाल, संजय भट्ट,अमित राणा, भूपेंद्र राणा,अनिल भट्ट, देवी प्रसाद तिवारी, डा. हरीश गौड़, विश्वनाथ, संजय चमोली दीपेंद्र रावत, अतुल डिमरी, केदार सिंह रावत,सोबन सिंह रावत, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, अजीत भंडारी नवीन भंडारी, अमित देवराड़ी, वैभव उनियाल आदि ने चर्चा में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top