Headline
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे इंतजार और कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आई इस फिल्म को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म की ओपनिंग डे कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जो इसकी शुरुआत को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश करते हैं।

फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी कमजोर मानी जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘डकैत’ की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से हो रही है, जो तीन हफ्ते बाद भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खास बात यह है कि अपने 23वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 6.70 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे साफ है कि ‘डकैत’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह हरिदास नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल जेल में बिताने के बाद एक नई शुरुआत करना चाहता है। उसका लक्ष्य है पैसा जुटाकर विदेश भाग जाना। लेकिन उसकी जिंदगी में जूलियट की एंट्री कहानी को नया मोड़ दे देती है, जिसे वह अपने अतीत की सबसे बड़ी वजह मानता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों की जटिलता, बदले की भावना और मजबूरियां सामने आती हैं। इसी दौरान एक अस्पताल में छिपे काले धन का खुलासा होता है, जिसे लेकर हरिदास एक बड़ा प्लान बनाता है। वहीं जूलियट अपने करीबी के इलाज के लिए भारी रकम जुटाने की कोशिश में लगी होती है।

फिल्म में एक्शन, इमोशन, प्यार और धोखे का मिश्रण देखने को मिलता है। हालांकि, कहानी में कई ऐसे मौके भी आते हैं जहां इसे और प्रभावी बनाया जा सकता था। इसके बावजूद फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है और इसकी जमकर तारीफ की जा रही है।

(साभार)

Back To Top