Headline
मुख्यमंत्री धामी के मुख्यसेवक के रूप में 5 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना

राजपुर रोड पर हुड़दंग पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर 6 युवक हिरासत में, 2 कारें सीज

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास : रेखा आर्या

राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक

बागेश्वर में ‘सेवा, सुशासन एवं विकास’ पखवाड़े का शुभारंभ, सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन के द्वार

फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट का चैंपियन बना Mashakbeen Stars, ब्राइट फ्यूचर अकादमी को हराकर जीता खिताब

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, साक्षी महाराज, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंक कुमार नायक एवं भीम सिंह मौजूद रहे।

बैठक में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top