Headline
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस
ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति
ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति
बारिश में बच्चों पर सबसे ज्यादा मंडराता है मलेरिया का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
बारिश में बच्चों पर सबसे ज्यादा मंडराता है मलेरिया का खतरा, इन शुरुआती लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुँचे द ग्रेट खली, राणा परिवार को दी श्रद्धांजलि
जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुँचे द ग्रेट खली, राणा परिवार को दी श्रद्धांजलि
15–20 मिनट में बनाएं टेस्टी मिनी पिज्जा बाइट्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक आएंगे पसंद
15–20 मिनट में बनाएं टेस्टी मिनी पिज्जा बाइट्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक आएंगे पसंद
मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल महज़ खोखली बयानबाज़ी – गणेश गोदियाल
मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल महज़ खोखली बयानबाज़ी – गणेश गोदियाल
स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी
स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी
‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन का कलेक्शन सामने आने के बाद फिल्म की ओपनिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दमदार जासूसों के किरदार में नजर आ रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीद से कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती कमाई अपेक्षाकृत कम रही।

YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक रिलीज फिल्मों की तुलना करें तो ‘अल्फा’ की ओपनिंग सबसे कमजोर मानी जा रही है। इससे पहले ‘पठान’, ‘वॉर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों ने पहले दिन कहीं बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में ‘अल्फा’ के सामने वीकेंड में मजबूत कमाई कर रफ्तार पकड़ने की चुनौती होगी।

फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन सीक्वेंस और अभिनय को दर्शकों व समीक्षकों से सराहना मिली है। वहीं अनिल कपूर, बॉबी देओल और दिव्येंदु भट्टाचार्य ने भी अपनी भूमिकाओं से कहानी को मजबूती दी है। ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म का अहम आकर्षण माना जा रहा है। अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी उड़ान भर पाती है।

(साभार)

Back To Top