Headline
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक

बागेश्वर में ‘सेवा, सुशासन एवं विकास’ पखवाड़े का शुभारंभ, सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन के द्वार

फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट का चैंपियन बना Mashakbeen Stars, ब्राइट फ्यूचर अकादमी को हराकर जीता खिताब

‘नहीं खिलाना है तो साफ बता दो’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर इस क्रिकेटर का बड़ा बयान

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

कांवड़ यात्रा-2026: एसएसपी श्वेता चौबे ने मुनि की रेती में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस

ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति

कोटद्वार:  ऋतु भूषण खंडूरी ने आज शनिवार को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटाढांग स्थित ग्राम उमरावनगर में ₹147.90 लाख की लागत से बनने वाले मोटाढांग पेयजल योजना के अंतर्गत नलकूप का शिलान्यास किया। यह परियोजना उत्तराखंड जल संस्थान के राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नलकूप के निर्माण से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी विकास योजनाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद सौरव नौडियाल, अमित नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमरन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, जन कल्याण विकास समिति उमरावनगर के पदाधिकारी, मंदिर समिति के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top