Headline
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
देहरादून रोड सेल्फी प्वाइंट पर हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने बचाई जान
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के दिए निर्देश
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण- धन सिंह रावत
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले प्राचार्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगा ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड बनेगा ‘नो हॉर्न ज़ोन’, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम

जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करें, लापरवाही पर सख्त डीएम

देहरादून : देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में अधूरी पेयजल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के थर्ड पार्टी निरीक्षण और “हर घर जल” प्रमाणन की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां संबंधित एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के दूसरे चरण की सभी लंबित परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि केंद्र सरकार से मिलने वाली शेष धनराशि समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद थर्ड पार्टी निरीक्षण और वित्तीय समापन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले के 1 लाख 29 हजार 491 ग्रामीण परिवारों में से 1 लाख 29 हजार 449 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। फेज-1 की सभी 333 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि फेज-2 की 760 योजनाओं में से 734 पूरी हो चुकी हैं और 26 योजनाओं पर कार्य जारी है। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण और प्लास्टिक कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों का जल्द गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Back To Top