Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायकों ने थाने में किया हंगामा

आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की

देहरादून। रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है बता दें यह शव रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट के बाथरूम में रस्सी से लटका हुआ मिला। मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है हालांकि लड़की के परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई है। सैकड़ों लोगों ने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर हंगामा किया। उधर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायक मौके पर पहुंचे और फिर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। परिजनों की तहरीर के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक  बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है। किशोरी रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को भी वह करीब पांच बजे घर आई थी। उसने अपनी सहेलियों को बताया कि राजन लूथरा ने उसे बेल्ट से मारा है। उसने सहेलियों को निशान भी दिखाए थे। पिता ने बताया कि वह वापस नहीं जाना चाहती थी, लेकिन राजन लूथरा का गार्ड घर आया और जबरदस्ती अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार करीब एक बजे उन्हें पुलिस ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अस्पताल गए, लेकिन वहां भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के मुताबिक उसके गले पर निशान हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी वह बाथरूम में टेबल लेकर जाती दिख रही है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग फ्लैट के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने फ्लैट में तोड़फोड़ की भी कोशिश की।

इसके अलावा भीड़ ने थाने में भी प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिग की मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। इस दौरान विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top