Headline
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ

फेसबुक और  इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ लॉग आउट, डेढ़ घंटे तक यूजर रहे परेशान

फेसबुक और  इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ लॉग आउट, डेढ़ घंटे तक यूजर रहे परेशान

दिल्ली। जैसे ही यूजर ने अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया एप फेसबुक को ओपन किया, तो अकाउंट अचानक लॉग आउट हो गया। जिसे देखकर यूजर परेशान हो गए। ऐसा ही हाल इंस्टाग्राम का भी रहा। लगभग डेढ़ घंटे तक यूजर ने परेशानी को झेली और फिर अचानक ही लॉग इन करने पर फेसबुक और इंस्टाग्राम खुल गया। फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर डेढ़ घंटे तक मोबाइल धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रात 8 बजकर 30 मिनट के लगभग जैसे ही यूजर ने फेसबुक खोला, तो उसका अकाउंट नहीं खुला। अचानक अकाउंट पर  लॉग आउट और सैशन एक्सपाइर्ड दिखने लगा। यूजर परेशान हो गए। लोग अपना फेसबुक पासवर्ड एंटर करने लगे, तब भी नहीं ओप हो पाया। लोगों ने फॉरगेट पासवर्ड भी करके देखा, तो ओटीपी आ गया, पर उसको डालने पर कोई भी प्रोसेस नहीं हो रहा था। ऐसा ही इंस्टाग्राम एप पर भी हुआ, यूजर वहां भी रिफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। ऐसा होने पर यूजर ने तुरंत गूगल और यूट्यूब पर फेसबुक और इंस्टाग्राम की परेशानी को सर्च किया।

यूजर ने व्हाट्सएप पर अपने मिलने जुलने वाले लोगों को मैसज कर परेशानी साझा की। आपस में लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइबर अटैक हुआ है, यह दोनों का सर्वर डाउन हो गया है, दोनों क्रेश हो गए हैं, अकाउंट को हैक कर लिया है आदि चर्चा करने लगे। एक्स पर लोग मीम्स बनाकर पोस्ट करने लगे, जिसमें फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पैचकस, प्लास लेकर तार को सही करते हुए दिखाया गया है। लगभग डेढ़ घंटे की  परेशानी के बाद अचानक बंद हुआ फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक ही चालू हो गया। तब कहीं जाकर यूजर के जान में जान आई और वे फिर से सोशल मीडिया पर लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top