लाहौर। पाकिस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंचे है। इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए कुल 62 हिंदू तीर्थयात्री भारत से लाहौर पहुंचे। आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि वाघा में धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। तीर्थयात्री 10 मार्च को लाहौर लौटेंगे और 11 मार्च को वे कृष्ण मंदिर, लाहौर किला और लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करेंगे। वे 12 मार्च को भारत लौटेंगे।
बता दें कि पाकिस्तान के श्री कटासराज मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने से पहले भक्तों ने अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर में दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने 6 से 12 मार्च तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं।



Actually no matter if someone doesn’t understand then its up to other viewers that they
will help, so here it occurs. xnxx