Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ आज राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम योगी आदित्यनाथ आज राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को करेंगे संबोधित

पढ़िए आज सीएम के पूरे दिन का शेड्यूल 

देहरादून। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की ली गई हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर 2:15 बजे उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ बन्नू स्कूल स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं तय हैं। इनमें एक जनसभा उनकी शनिवार को हल्द्वानी में हो चुकी है। आज देहरादून और श्रीनगर गढ़वाल में उनकी जनसभा तय है।शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी में मौजूद रहे। सीएम योगी हल्द्वानी की एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को इस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि वे वहां अपराध करके उत्तराखंड आकर देवभूमि को अपवित्र कर सकें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश में बनाने में सहायत होता है। यह एक-दूसरे से पूरी तरह रचे-बसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top