Headline
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
सत्य, सेवा और संस्कारों की राह दिखाता है श्री राम का आदर्श: रेखा आर्या
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच दिन आठ मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात बंद रहेगा। इन पांच दिनों में लगभग साढ़े छह घंटे तक हाईवे बंद रहेगा। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।

इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था, जिसे देखते हुए डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबे व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान का स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने के साथ ही मलबे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे बंद रहेगा हाईवे

सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

दोपहर 2:45 बजे से शाम पांच बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top