Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड की बेटी मनीषा का भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर 

उत्तराखंड की बेटी मनीषा का भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ चयन, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर 

देहरादून। भारतीय महिला हॉकी टीम में उत्तराखण्ड की मनीषा चौहान के चयन पर हर्ष की लहर है। मनीषा चौहान मूल रूप से जिला पौड़ी गढवाल के यमकेश्वर ताल घाटी के तल्ला कोटा गॉव की रहने वाली है। मनीषा की इण्टर तक शिक्षा श्री राम विद्या मंदिर स्कूल श्यामपुर कॉगड़ी हरिद्वार में हुई। ग्रेजुएशन एसएमजैन हरिद्वार से किया और उसके बाद आईटीएम ग्वालियर से बीपीएड किया। मनीषा क़े स्कूल कोच बलबिन्दर सिंह ने बताया कि मनीषा कक्षा 5 से हॉकी के प्रति रूझान दिखने लगा था।

स्कूल स्तर पर सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में कई बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया और बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता। मनीषा चौहान ने जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर होने वाली सभी हॉकी प्रतियोगिताओ में बेहतरीन प्रर्दशन करते हुये स्कूल तथा हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है।

2016 में हॉकी इण्डिया द्वारा आयोजित हॉकी इण्डिया जूनियर वूमन नेशनल प्रतियोगिता में मनीषा चौहान ने उत्तराखण्ड राज्य की टीम का नेतृत्व किया। इस प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया तथा हॉकी इण्डिया जूनियर वूमन नेशनल कैम्प में अपनी जगह बनायी।। चयनित टीम बेल्जियम व इग्लैंड मेंं आयोजित होने वाली एफ0आई0एच0 प्रो लीग में हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top