बीजेपी की जीत हुई तो वो संविधान बदलकर SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे’- सीएम अरव‍िंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (16 मई) को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की जिसमें उन्होंने जमकर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर बीजेपी की जीत होती है तो योगी आद‍ित्‍यनाथ को यूपी के सीएम पद से हटा द‍िया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने INDIA गठबंधन की जीत का दावा किया.

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं. मैं 4 बातें रखना चाहता हूं- 1) इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं, 2) अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा, 3) अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे और 4)देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे. उनका ये नियम उन्हीं ने बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था. इसके आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएम आदित्यनाथ को हटाना लगभग तय है .’

One thought on “बीजेपी की जीत हुई तो वो संविधान बदलकर SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे’- सीएम अरव‍िंद केजरीवाल”

  1. Wow thawt waas strange. I juat wwrote ann extemely lpng comment but
    afte I clicksd submit myy comment didn’t appear.

    Grrrr… wll I’m nnot writing alll tyat over again. Anyhow, just wante tto say excellent blog!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top