Headline
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बे्रस्ट कैंसर सर्जन ने महिला को दिया नया जीवन
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

लोकतंत्र में जब गिनती होती हैं, तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिए- अखिलेश यादव

लोकतंत्र में जब गिनती होती हैं, तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिए- अखिलेश यादव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने अपनी धमाकेदार जीत दर्ज की है. जहां एक तरफ बीजेपी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा कर रही थी. वहां चुनावों के नतीजों ने सबको हैरान करके रख दिया है. यूपी में इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीटों पर जीत हासिल की. जिसमें से अकेले सपा ने 37 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की. जिसके बाद सपा देश की बड़ी पार्टी बन गई है.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी इस जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब लोकतंत्र में गिनती होती हैं, तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिएआस हमेशा बनी रहनी चाहिए, उम्मीद हमेशा बनी रहनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने आगे कहा ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया और जनता के मुद्दों पर चुनाव हुआ. बीजेपी की बड़ी हार यूपी में हुई है. जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोग को खुश करके बनाई जाती है.’

सपा प्रमुख ने कहा आगे कहा, ‘अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं, अयोध्या की जनता का दुख दर्द आपने देखा होगा. उन्हें उनकी जमीन का पर्याप्त मुआवज़ा नहीं दिया गया, उनके साथ अन्याय किया गया, उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई, आपने उन पर झूठे मुक़दमे लगाकर उनकी जमीन जबरन छीन ली. आप किसी पुण्य काम के लिए आप गरीबों को उजाड़ रहे हैं इसीलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया.’

मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा. इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी. ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए – सबसे बड़ा प्रश्न अग्निवीर की नौकरी का है. समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top