Headline
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. इसको लेकर अब बीजेपी ने तीन राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर पार्टी ने होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष शर्मा और नालागढ़ से पार्टी ने कृष्ण लाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से पार्टी ने राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट से पार्टी ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

किन राज्यों की कौन सी सीट पर होंगे उपचुनाव?
देश के अलग-अलग राज्यों में जिन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन सीटों में शामिल हैं- रूपौली (बिहार), मानिकतला (पश्चिम बंगाल), रायगंज (पश्चिम बंगाल), रानाघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल), बागदा (पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), जालंधर पश्चिम (पंजाब), देहरा (हिमाचल प्रदेश), हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ (उत्तराखंड), मंगलौर (उत्तराखंड).

कब होंगे चुनाव?
भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इसके आगे चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावों को लेकर आगे की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी. इसके अलावा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून होगी. इसके आगे 24 जून को मतपत्रों की जांच की जाएगी, वहीं 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख होगी. इसके साथ ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करके बताया कि इन 13 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होंगे और वहीं 13 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top