Headline
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

टी20 विश्व कप 2024- भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज 

टी20 विश्व कप 2024- भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज 

बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

बारबाडोस।  टी20 विश्व कप 2024 में आज भारत का सामना सुपर-8 में अफगानिस्तान से होगा। यह मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर-8 में ग्रुप-1 में हैं। भारत के लिए अफगानिस्तान की चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि, टीम इंडिया ग्रुप-स्टेज के तीन मैच जीतकर यहां आई है, जबकि अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने सात मैच जीते हैं। वहीं, एक का कोई नतीजा नहीं निकला। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने तीनों ही मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। इतना ही नहीं दोनों के बीच पिछले तीन मैच भारत ने ही जीते हैं।

इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई थी। तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी और भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। सीरीज का आखिरी मुकाबला डबल सुपरओवर में गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। इस हिसाब से भी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार चार मैच जीतने उतरेगी। सुपर-8 के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top