Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की

कांग्रेस का लोक कल्याण के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं- सीएम धामी

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गोपेश्वर में आयोजित जनसभा में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्री विशाल की धरती को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने लंबा समय क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने भी कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। अब जनता के आशीर्वाद से ये दोनों मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने बद्रीनाथ विधानसभा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। श्री हेमकुंड साहिब को रोप-वे से जोड़े जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। गोविंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे को स्वीकृति मिली है। औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है। क्षेत्र के दूरस्थ गांवों जैसे पल्ला, जखोला, किमाणा, बछेर, स्यूण और हापला घाटी को सड़क से जोड़ा गया। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत अल्मोड़ा से कर्णप्रयाग के बीच रोड स्वीकृत हो गई है।

इसके साथ ही माणा पास मलारी जोशीमठ रोड को भी स्वीकृति मिली गई है। जोशीमठ में बहुमंजिला पार्किंग एरिया बनाए जाने को स्वीकृति हो गई है। ओली में ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है। कल्पेश्वर परिक्रमा मार्ग का निर्माण तीव्र गति से जारी है। सीमांत क्षेत्रों में केंद्र सरकार की मदद से आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा बद्रीनाथ क्षेत्र के विकास कार्यों को सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। बद्रीनाथ विधानसभा की आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माणा गांव को आइकोनिक विलेज घोषित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने माणा से ही सीमांत क्षेत्र में बसे गांवों को देश का पहला गांव बताया था। उन्होंने कहा राज्य सरकार निरंतर विकास कार्य को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की मांग पर काम करते हुए राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है और इसका गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है।

राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। अब मेहनत करने वाले छात्र परीक्षा में पास हो रहे हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाए गए हैं। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से ना हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू किया गया हैं और कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। राम भक्त एवं राष्ट्रीय भक्त मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसानों का कल्याण प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है। उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कल्याण पर निरन्तर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों का लोक कल्याण के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है। उत्तराखंड ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के झूठ और पाखंड का जवाब दिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस लोगों में भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के तीन मूल मंत्र हैं – भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ की जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी को उपचुनाव में जिताकर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top