Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 21 दिसंबर को बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संभावना

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की 21 दिसंबर को बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संभावना

नई दिल्ली। पिछले महीने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और बीजेपी से मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर चर्चा कर सकती है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार में हार का सामना करने वाली कांग्रेस के सामने सीटों के बंटवारे को लेकर भी चुनौती पैदा हो गई है. क्योंकि, इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दल अब राज्यों में ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि ये बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर होगी. उसके दो दिन पहले यानी 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक का भी आयोजन होगा।

21 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी की यात्रा के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है. बता दें कि कि राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर यात्रा निकालने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस यात्रा को ध्यान में रखकर काम कर रही है. साथ ही इस यात्रा को पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में इस पर भी चर्चा की जा रही है. बता दें कि कांग्रेस पैदल समेत हाइब्रिड मोड में पूर्व-से-पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य सकारात्मक एजेंडा तैयार करने और सीटों के बंटवारे के अलावा संयुक्त रैलियां आयोजित करने पर भी चर्चा हो सकती है. जिसे उसकी अगली बैठक में उठाया जाएगा. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, विपक्षी पार्टियां बैठक में पीएम मोदी के जवाब में एकता की थीम मैं नहीं, हम के साथ आगे बढऩे की कोशिश करेंगी. इसके अलावा पांच में से चार राज्यों में हुई चुनावी हार भी भी मंठन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top