Headline
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी
वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहाई के बाद तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहाई के बाद तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, जेल से रिहाई के बाद उन्होंने बीते दिन शाम 5 बजे शपथ ग्रहण किया। चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद से हटने के एक दिन बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने का न्योता दिया था. पहले कहा जा रहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे, लेकिन उन्होंने गुरुवार को ही मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला लिया है. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था, जहां इंडिया गठबंधन के भी कई नेता पहुंचे थे।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पहले झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार शाम 7.15 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा था. इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन ने नई सरकार के लिए दावा पेश करते हुए 45 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दिया था।. सबसे पहली बार वह 2013 में सीएम बने थे. इसके बाद 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और वे दूसरी बार सीएम बने थे. हेमंत सोरेन झारखंड में सीएम पद की शपथ लेने वाले तीसरे नेता है। इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भाजपा के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

जमीन घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी
31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जब हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी. पांच महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही हेमंत सोरेन 28 जून को जेल से बाहर आए और इसके छठे दिन ही गठबंधन ने चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर हेमंत सोरेन को सीएम बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top