देर रात उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, नौगांव चौराहे के एक रेस्टोरेंट में लगी आग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बार आग से बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरकाशी में देर रात को एक दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर कर आनन-फानन में लोगों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ये मामला उत्तरकाशी के नौगांव चौराहे का है। यहां चौराहे पर बना एक रेस्टोरेंट और बेकरी की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी की दूर तक इसकी रोशनी दिखाई दे रही थी।

आग से रेस्टोरेंट/बेकरी की दुकान में रखा सामान खाक हुआ। आग की भेंट चढ़ी दुकान विपिन कुमार पुत्र मगन लाल की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता।

One thought on “देर रात उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, नौगांव चौराहे के एक रेस्टोरेंट में लगी आग”

  1. Thank you for writing this up! I genuinely liked how you covered “देर रात उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, नौगांव चौराहे के एक रेस्टोरेंट में लगी आग – News 303”
    — you don’t often find this kind of clear perspective.
    Lately I’ve been reading up on online platforms too, so I started a small
    guide here: wöchentliches Cashback auf Tischspiele Great work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top