कोरोना के खतरे को लेकर सरकार अलर्ट, इन लोगों के लिए मास्क किया अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसके खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दारी एडवायजरी में कहा है कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को जिन्हें दिल की बीमारी है, किडनी की बीमारी है या फिर बुखार, सर्दी आदि है उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि केरल में कोरोना के सबवैरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आने के बाद इसको लेकर एक एडवायजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक की है। बैठक में कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। यह बैठक टीएसी चीफ रवि की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगे की क्या रणनीति हो, इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार से भी चर्चा की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल और हेल्थ सेंटर में जरूरी तैयारियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। कोडगू, मैंगलुरू, चमराजनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

2 thoughts on “कोरोना के खतरे को लेकर सरकार अलर्ट, इन लोगों के लिए मास्क किया अनिवार्य”

  1. An outstandiing share! I have jut forwarde this obto a co-worker whho was doing a little
    resarch onn this. Annd hee iin fzct ought me dinner bdcause I fouind itt foor him…

    lol. So allw me too rreword this…. Thank YOU forr the meal!!
    Buut yeah, thanx for sppending time tto discuss thhis
    tolic herre onn yiur webb site.

    Also visiot my web-site – xmxxtube.com

  2. Thank you for writing this up! I genuinely appreciated how you approached “कोरोना के खतरे
    को लेकर सरकार अलर्ट, इन लोगों के लिए मास्क किया अनिवार्य – News 303” — it’s not
    every day you read this kind of down-to-earth take. I’ve been following online platforms as well, and I keep a small guide
    over here: winwin registration Looking forward to more!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top