Headline
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर में 13 लड़कियों के साथ हुआ यौन शोषण 

फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर में 13 लड़कियों के साथ हुआ यौन शोषण 

प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

स्कूल अधिकारियों ने किया मामले को दबाने का प्रयास 

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि एक फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण हुआ। इस मामले में कृष्णागिरी जिले के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह शिविर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था और इसके आयोजक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल अधिकारियों को यौन शोषण के बारे में पता था लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय मामले को दबाने का फैसला किया। पुलिस जांच में बताया गया कि जिस निजी स्कूल में कैंप लगा था, वहां एनसीसी यूनिट ही नहीं थी। एक समूह ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और उसे आश्वस्त किया कि शिविर आयोजित करने के बाद स्कूल में एनसीसी इकाई स्थापित हो सकती है। स्कूल सहमत हो गया और पुलिस ने कहा कि प्रस्ताव पर सहमत होने से पहले कोई जांच नहीं की गई। तीन दिवसीय शिविर अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया गया था और इसमें 41 प्रतिभागी थे जिनमें से 17 लड़कियां थीं।

पुलिस ने कहा कि लड़कियों को उस सभागार से बहला फुसला कर ले जाया गया जहां वे रह रही थीं और उनका यौन शोषण किया गया। लड़कियों को सभागार की पहली मंजिल पर ठहराया गया था जबकि लडक़ों को ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था और बच्चों की निगरानी के लिए कोई शिक्षक सभागार में नहीं था। आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

कृष्णागिरि जिला बाल कल्याण समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने स्कूल अधिकारियों और शिविर के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या फर्जी एनसीसी शिविर के पीछे के समूह ने अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top